बांग्लादेश में बस पर पेट्रोल बम से हमला, एक की मौत, 17 झुलसे

Published at :29 Nov 2013 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश में बस पर पेट्रोल बम से हमला, एक की मौत, 17 झुलसे

ढाका : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक संदिग्ध विपक्षी समर्थक द्वारा लोगों से खचाखच भरी एक बस पर पेट्रोल बम फेंकने से एक किशोर की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य झुलस गए. जनवरी में होने वाले चुनावों के खिलाफ तेज हो रहे प्रदर्शन के बीच यह घटना हुई है. पुलिस ने कहा कि […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक संदिग्ध विपक्षी समर्थक द्वारा लोगों से खचाखच भरी एक बस पर पेट्रोल बम फेंकने से एक किशोर की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य झुलस गए. जनवरी में होने वाले चुनावों के खिलाफ तेज हो रहे प्रदर्शन के बीच यह घटना हुई है.

पुलिस ने कहा कि बम हमले के बाद ज्यादातर यात्री खिड़कियों से कूद गए जबकि कुछ झुलस गए. नियंत्रित खो चुकी बस बिजली के एक खंभे से जा टकरायी. रिक्शा चालक फारा अली ने एएफपी को बताया, मैं अपने रिक्शे में चार यात्रियों को लेकर गया. उनके कपड़े, त्वचा और सिर के हिस्से झुलसे हुए थे. यह काफी भयावह दृश्य था.

सहायक पुलिस आयुक्त शिबली नोमान ने कहा कि कम से कम 17 यात्री और बस ड्राइवर को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है. बम हमले के सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola