नेपाली कांग्रेस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी

Published at :28 Nov 2013 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाली कांग्रेस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी

काठमांडो: नेपाल के संविधान सभा चुनाव में नेपाली कांग्रेस प्रत्यक्ष और आनुपातिक, दोनों ही तरह के चुनाव में सर्वाधिक सीटें हासिल करते हुए आज सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी.आनुपातिक मतदान के वोटों की गिनती पूरी होने पर सुशील कोइराला नीत नेपाली कांग्रेस ने कुल 93 लाख 77 हजार 519 वैध मतों में 24 […]

विज्ञापन

काठमांडो: नेपाल के संविधान सभा चुनाव में नेपाली कांग्रेस प्रत्यक्ष और आनुपातिक, दोनों ही तरह के चुनाव में सर्वाधिक सीटें हासिल करते हुए आज सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी.आनुपातिक मतदान के वोटों की गिनती पूरी होने पर सुशील कोइराला नीत नेपाली कांग्रेस ने कुल 93 लाख 77 हजार 519 वैध मतों में 24 लाख 21 हजार 252 वोट हासिल किए.

झालानाथ खनल के नेतृत्व वाली सीपीएन..यूएमएल 22 लाख, 43 हजार 447 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है. जबकि प्रचंड के नेतृत्व वालयूसीपीएन..माओवादी 14 लाख, 38 हजार 666 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है. प्रचंड की पार्टी 2008 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी थी.राजतंत्र समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी..नेपाल को 6 लाख, 24 हजार 281 वोट मिले. वहीं, प्रत्यक्ष मतदान के तहत 240 सीटों के नतीजों में नेपाली कांग्रेस को 105 सीट, सीपीएन यूएमएल को 91 सीट, यूसीपीएन माओवादी को 26 सीट मिली है. शेष 18 सीटें मधेसी और अन्य पार्टियों को मिली हैं.

नेपाल में हुए चुनाव का उद्देश्य 601 सदस्यीय संविधान सभा का गठन करना है. इसमें 240 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान से आएंगे. आनुपातिक मतदान से 335 सदस्य चुने जाएंगे और शेष 26 सदस्यों को सरकार नामित करेगी.चुनाव आयोग के प्रवक्ता बीर बहादुर राय ने कहा कि सभी सीटों के लिए मतगणना पूरी हो गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola