सुरक्षा चुनौतियों के बीच कयानी कहेंगे पाक सेना को अलविदा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बाज सरीखे चौकन्ने सेना प्रमुख जनरल अशरफ परवेज कयानी कल सुरक्षा चुनौतियों के बीच दुनिया की छठी सबसे बड़ी सेना की रहनुमाई छोड़ देंगे.विस्तारित कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त होने जा रहे 61 वर्ष के कयानी ने पाकिस्तानी सेना के भारत केन्द्रित रुख में बदलाव लाने की कभी कोई कोशिश नहीं की. उनके […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बाज सरीखे चौकन्ने सेना प्रमुख जनरल अशरफ परवेज कयानी कल सुरक्षा चुनौतियों के बीच दुनिया की छठी सबसे बड़ी सेना की रहनुमाई छोड़ देंगे.विस्तारित कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त होने जा रहे 61 वर्ष के कयानी ने पाकिस्तानी सेना के भारत केन्द्रित रुख में बदलाव लाने की कभी कोई कोशिश नहीं की.
उनके सेना प्रमुख के पद पर रहते पाकिस्तानी सेना ने कुछ आतंकवादी गुटों के खिलाफ अभियान चलाए, लेकिन भारत विरोधी लश्कर-ए-तैयबा को अपनी जमीन से भारत के खिलाफ खुलकर आतंकी गतिविधियां चलाने का मौका दिया.
हालांकि सेना ने पिछली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी सरकार के भारत के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों को बाधित नहीं किया, लेकिन बहुत से लोगों का ख्याल है कि पिछले वर्ष दिसंबर में भारत को विशेष तरजीही देश का दर्जा देने में आई रुकावट में सेना का ही हाथ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










