ब्राजील में विश्व कप स्टेडियम दुर्घटना में दो मरे

साओ पाउलो : ब्राजील में अगले साल विश्व कप फुटबाल के पहले मैच की मेजबानी करने जा रहे स्टेडियम में क्रेन गिर जाने से कल दो मजदूरों की मौत हो गई जिससे फिर यह सवाल उठने लगे हैं कि ब्राजील समय पर निर्माण कार्य भी पूरा कर सकेगा या नहीं. एरेना कोरिंथियंस साइट पर परिचालन […]
साओ पाउलो : ब्राजील में अगले साल विश्व कप फुटबाल के पहले मैच की मेजबानी करने जा रहे स्टेडियम में क्रेन गिर जाने से कल दो मजदूरों की मौत हो गई जिससे फिर यह सवाल उठने लगे हैं कि ब्राजील समय पर निर्माण कार्य भी पूरा कर सकेगा या नहीं.
एरेना कोरिंथियंस साइट पर परिचालन निदेशक आंद्रेस सांचेस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि छत पर 500 टन धातु का सामान ले जा रही क्रेन के गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जिनकी उम्र 44 और 42 साल थी. एक अन्य मजदूर घायल हो गया.उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन जांच चल रही है.उधर फीफा ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिये ब्राजील को 31 दिसंबर तक की समय सीमा दी है.
दुर्घटना के बारे में फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने ट्विटर पर कहा ,‘‘ मैं मजदूरों की मौत से दुखी हूं. उनके परिवारों को हमारी संवेदनायें.’’हादसे में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती थी लेकिन लंच ब्रेक के कारण उनमें से अधिकांश बाहर थे.इस मैदान पर विश्व कप के उद्घाटन मैच के अलावा पांच और मैच होने वाले हैं जिनमें सेमीफाइनल शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










