इटली की संसद से निष्कासित हुए सिल्वियो बर्लुस्कोनी

Published at :28 Nov 2013 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
इटली की संसद से निष्कासित हुए सिल्वियो बर्लुस्कोनी

रोम :इटली की संसद ने टैक्स संबंधी जालसाजी के मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बलरुस्कोनी को निष्कासित कर दिया.सीनेट के स्पीकर ने घोषणा की, वह (बर्लुस्कोनी) संसद की सदस्यता के योग्य नहीं हैं. निष्कासन के प्रस्ताव को समर्थकों द्वारा दी गई चुनौतियों को भी सदन ने खारिज कर दिया. हालांकि बर्लुस्कोनी की […]

विज्ञापन

रोम :इटली की संसद ने टैक्स संबंधी जालसाजी के मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बलरुस्कोनी को निष्कासित कर दिया.सीनेट के स्पीकर ने घोषणा की, वह (बर्लुस्कोनी) संसद की सदस्यता के योग्य नहीं हैं. निष्कासन के प्रस्ताव को समर्थकों द्वारा दी गई चुनौतियों को भी सदन ने खारिज कर दिया. हालांकि बर्लुस्कोनी की सदस्यता पर अंतिम फैसला लेने के लिए कोई औपचारिक मतदान नहीं हुआ.

पूर्व प्रधानमंत्री को अगस्त में चार साल की सजा सुनाई गई थी, जिसे बाद में तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके बर्लुस्कोनी ने रोम में अपने आवास के बाहर खड़े हजारों समर्थकों से कहा कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि यह दिन लोकतंत्र के लिए शोक का दिन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola