अमेरिका को लागू करनी चाहिए ओबामा की एशिया प्रशांत पुन : संतुलन रणनीति

Published at :23 Nov 2013 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका को लागू करनी चाहिए ओबामा की एशिया प्रशांत पुन : संतुलन रणनीति

वाशिंगटन : एशिया-प्रशांत क्षेत्र के संसाधनों में पुन:संतुलन लाने और ध्यान देने की ओबामा की रणनीति को पूरी तरह लागू करने का अमेरिका को जोर देते हुए पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने भारत जैसी नई शक्तियों के साथ सुरक्षा सहयोग और रक्षा व्यापार बढ़ाने के लिए अफसरशाही की बाधाओं को हटाने की अपील की. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : एशिया-प्रशांत क्षेत्र के संसाधनों में पुन:संतुलन लाने और ध्यान देने की ओबामा की रणनीति को पूरी तरह लागू करने का अमेरिका को जोर देते हुए पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने भारत जैसी नई शक्तियों के साथ सुरक्षा सहयोग और रक्षा व्यापार बढ़ाने के लिए अफसरशाही की बाधाओं को हटाने की अपील की.

उप रक्षामंत्री एश्टन कार्टर ने कल ‘21 वीं सदी के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा नेतृत्व’ पर अमेरिकी नौसेना अकादमी में कहा, ‘‘हमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र में संसाधनों और ध्यान क्रेंद्रण में पुन:संतुलन लाने के लिए राष्ट्रपति की रणनीति को पूरी तरह लागू करना चाहिए.’’उन्होंने कहा कि एशिया में विश्व की 60 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है और प्रशांत से सटे देश विश्व की अर्थव्यवस्था में आधी हिस्सेदारी रखते हैं.

उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका अपने अधिकांश इतिहास में एक शांतिप्रिय देश रहा है और भविष्य में भी यह शांतिप्रिय बना रहेगा. एशिया-प्रशांत क्षेत्र द्वारा 60 से भी ज्यादा वर्षों तक शांति और स्थिरता का आनंद लिए जाने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि बिना किसी औपचारिक सुरक्षा संरचना को बढ़ावा दिए, बिना नाटो के यह बात सत्य रही है, ताकि इतिहास के जख्म भर सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola