लातविया में सुपरमार्केट की छत ढही, 45 लोगों की मौत

Published at :23 Nov 2013 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
लातविया में सुपरमार्केट की छत ढही, 45 लोगों की मौत

रीगा: लातविया की राजधानी रीगा में एक सुपरमार्केट की छत ढहने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा कल हुआ. इस हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है, हालांकि बचावकर्मियों और पुलिस का कहना है कि इसकी वजह इमारत की डिजाइन में खामी या घटिया निर्माण सामग्री हो […]

विज्ञापन

रीगा: लातविया की राजधानी रीगा में एक सुपरमार्केट की छत ढहने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा कल हुआ. इस हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है, हालांकि बचावकर्मियों और पुलिस का कहना है कि इसकी वजह इमारत की डिजाइन में खामी या घटिया निर्माण सामग्री हो सकता है.

आपातकालीन सेवाओं की प्रवक्ता विक्टोरिया ने एएफपी को बताया, ‘बचाव कार्य अभी जारी रहेगा. अभी इस घटना के कारणों के बारे में बता पाना जल्दबाजी होगी.’’ इस बीच, रीगा के उपमहापौर एंड्रिस एमेरिक्स ने स्थानीय समाचार एजेंसी बीएनएस से कहा कि यह आपदा किसी विस्फोट की वजह से हो सकती है, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया.

घटनास्थल का दौरा करने वाले प्रधानमंत्री वालदिस दोमब्रोवस्किस ने कहा कि पुलिस ने घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच आरंभ कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola