चीन पाइपलाइन विस्फोट में मरने वालों की संख्या 52 हुई

बीजिंग : पूर्वी चीन में तेल की पाइपलाइन में हुए दो विस्फोटों में मरने वालों की संख्या आज 52 पहुंच गई. अधिकारियों को देश की भीषणतम औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक की वजह मानवीय गलती जान पड़ती है. खोज और बचाव अभियान अभी जारी है क्योंकि तीन दिन पहले हुए विस्फोट के बाद नौ लोग […]
बीजिंग : पूर्वी चीन में तेल की पाइपलाइन में हुए दो विस्फोटों में मरने वालों की संख्या आज 52 पहुंच गई. अधिकारियों को देश की भीषणतम औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक की वजह मानवीय गलती जान पड़ती है.
खोज और बचाव अभियान अभी जारी है क्योंकि तीन दिन पहले हुए विस्फोट के बाद नौ लोग अभी लापता हैं. विस्फोट से बहुत भारी नुकसान हुआ है. विस्फोट में घायल करीब 136 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन आफ वर्क सेफ्टी विभाग के निदेशक यांग दोंगलियांग ने कहा कि यह विस्फोट तेल की पाइपलाइन के गैरमुनासिब लेआउट और विस्फोट से पहले तेल रिसाव से गैरपेशेवर तरीके से निपटने और पाइपलाइन निरीक्षण में लापरवाही का नतीजा हो सकती है. उन्होंने हादसे की जांच कर रही समिति की बैठक में यह बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










