30 साल से कैद तीन महिलाएं मुक्त

लंदन : ब्रिटेन में 30 साल से बंधक तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया. मुक्त तीनों महिलाएं अलग–अलग देशों की रहने वाली हैं. इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है. हाल के दिनों में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में लगभग चार हजार लोगों को गुलाम की जिंदगी जीने के लिए […]
लंदन : ब्रिटेन में 30 साल से बंधक तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया. मुक्त तीनों महिलाएं अलग–अलग देशों की रहने वाली हैं. इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है. हाल के दिनों में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में लगभग चार हजार लोगों को गुलाम की जिंदगी जीने के लिए मजबूर किया गया था.
बताया गया है कि तीनों महिलाओं को पुलिस और एक सामाजिक संस्था की मदद से मुक्त कराया गया. पुलिस के एक खुफिया इंस्पेक्टर ने बताया कि सामाजिक संस्था फ्रीडम चैरिटी की पहल पर एक मकान से महिलाओं को मुक्त कराया गया. उन्होंने बताया कि मुक्त महिलाओं में एक ब्रिटेन की और दो महिलाएं मलेशिया व आयरलैंड की हैं.
बताया जा रहा है कि इन महिलाओं को बेहद अमानवीय स्थिति में रखा गया था. उनके शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं. हालांकि महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप नहीं लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










