इराक में कार बम विस्फोट, 48 की मौत

बाकुबा: इराक की राजधानी बगदाद के उत्तरी हिस्से में हुए एक कार बम विस्फोट में 48 लोगों की मौत हो गई.अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट सादिया कस्बे के एक कैफे के निकट हुआ. हमले में 40 लोग घायल भी हुए है. इस साल हिंसा में मरने वालों की संख्या 5,800 के आंकड़े तक पहुंच गई […]
बाकुबा: इराक की राजधानी बगदाद के उत्तरी हिस्से में हुए एक कार बम विस्फोट में 48 लोगों की मौत हो गई.
कल हुई गोलीबारी और बम विस्फोटों की घटनाओं में 59 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हुए थे. उत्तरी इराक में और बगदाद के आसपास गोलीबारी और बम विस्फोटों की घटनाएं हुईं.
अधिकारियों ने बताया कि सबसे भीषण हमले में सादिया के दियाला नगर में एक फल बाजार में एक कार बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 48 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










