बांग्लादेश में हड़ताल शुरु: एक की मौत, दर्जनों घायल

ढाका: बांग्लादेश में आज चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरु होने के बाद विपक्षी कार्यकर्ताओं की पुलिस और सत्तारुढ़ पार्टी के सदस्यों से झड़प होने पर कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब 100 लोग घायल हो गए हैं.एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार की निगरानी में अगला आमचुनाव कराने की मांग करते […]
ढाका: बांग्लादेश में आज चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरु होने के बाद विपक्षी कार्यकर्ताओं की पुलिस और सत्तारुढ़ पार्टी के सदस्यों से झड़प होने पर कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब 100 लोग घायल हो गए हैं.एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार की निगरानी में अगला आमचुनाव कराने की मांग करते हुए राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है.
चटगांव शहर में हड़तालियों और पुलिस के बीच झड़प में 40 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और पुलिसकर्मी सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए.
तोड़फोड़ और बम विस्फोट की घटनाएं किशोरगंज, सतखीरा, राजशाही, बोगरा, जेनीदा, कोमीला और राजधानी ढाका में भी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










