सिंह,ओबामा ने अगले छह महीने की साझेदारी का एजेंडा तय किया

Published at :10 Nov 2013 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
सिंह,ओबामा ने अगले छह महीने की साझेदारी का एजेंडा तय किया

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत में होने वाले चुनावों के दौरान दोनों देशों की सक्रिय भागीदारी और नई दिल्ली में नई सरकार के तहत द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने के मकसद से आधारशिला रखने के लिए अगले छह महीने के लिहाज से मजबूत एजेंडा तय किया है. गत […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत में होने वाले चुनावों के दौरान दोनों देशों की सक्रिय भागीदारी और नई दिल्ली में नई सरकार के तहत द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने के मकसद से आधारशिला रखने के लिए अगले छह महीने के लिहाज से मजबूत एजेंडा तय किया है.

गत 27 सितंबर को व्हाहट हाउस में ओबामा और सिंह की तीन घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात के दौरान दोनों इस बात पर सहमत हुए थे कि दोनों देशों के बीच रिश्तों को छह महीने की अवधि के लिए महत्व प्रदान करना होगा क्योंकि भारत चुनाव के अहम चरण की ओर बढ़ रहा है. दोनों देशों के बीच रिश्तों को ओबामा 21वीं सदी के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण मानते हैं.

आपस में व्यक्तिगत लगाव रखने वाले ओबामा और सिंह ने अगले छह महीने में सक्रिय भागीदारी के लिए एक मजबूत एजेंडा तय किया और जमीनी रपरेखा तैयार की. इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्र इसे अगले साल मई से पहले होने वाले आम चुनावों के बाद बनने वाली नई भारत सरकार की ‘उड़ान’ की संज्ञा देते हैं.

सक्रिया भागीदारी के तहत दक्षिण और मध्य एशिया के लिए नवनियुक्त सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई विस्वाल जल्दी ही नई दिल्ली की यात्रा कर सकती हैं. इससे पहले वह अमेरिका-भारत-जापान की त्रिपक्षीय वार्ता के लिए तोक्यो यात्रा पर जाएंगी. विदेश सचिव सुजाता सिंह भी साल समाप्त होने से पहले कुछ उच्चस्तरीय बैठकों के लिए वाशिंगटन की यात्रा कर सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola