मालदीव चुनाव: मतगणना आरंभ हुई

Published at :09 Nov 2013 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
मालदीव चुनाव: मतगणना आरंभ हुई

माले: मालदीव में संवैधानिक संकट टालने के लिए राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना आरंभ हो गई.चुनाव आयोग के प्रमुख फव्वाद तौफीक ने कहा कि बीते 7 सितम्बर के मुकाबले आज कम मतदान हुआ. उन्होंने, ‘‘पिछली बार शुरु में ही लोग […]

विज्ञापन

माले: मालदीव में संवैधानिक संकट टालने के लिए राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना आरंभ हो गई.चुनाव आयोग के प्रमुख फव्वाद तौफीक ने कहा कि बीते 7 सितम्बर के मुकाबले आज कम मतदान हुआ.

उन्होंने, ‘‘पिछली बार शुरु में ही लोग लंबी कतारों में देखे गए थे. परंतु इस बार हमें कतार लगने की जानकारी नहीं है. टीवी चैनलों के जरिए जानकारी मिली है कि मतदाताओं की संख्या पहले से कम है.’’ यहां आधिकारिक तौर पर मतदान स्थानीय समयानुसार दिन में 3.30 बजे संपन्न हो गया. कुल 2,39,105 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के योग्य थे, लेकिन मीडिया की खबरों के अनुसार मतदान का समय पूरा होने के बाद लोग कतार में देखे गए.जरुरत पड़ने पर कल दूसरे चरण का मतदान होने की संभावना को लेकर असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई थी क्योंकि जम्हूरी पार्टी और प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) ने अभी मतदाताओं की सूचियों का समर्थन नहीं किया था. बाद में इन दलों ने इस बात को खारिज कर दिया.

यदि कोई भी उम्मीदवार 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त नहीं करता है तो सर्वाधिक मत पाने वाले और दूसरे नंबर पर रहने वाले उम्मीदवारों के बीच कल मुकाबला होगा.मालदीव में नया राष्ट्रपति चुनने का यह तीसरा प्रयास है. उच्चतम न्यायालय ने सात सितंबर को हुए चुनाव को मतदान सूची में अनियमितताओं का हवाला देते हुए अवैध घोषित कर दिया था. संवैधानिक संकट टालने के लिए 11 नवंबर तक नया राष्ट्रपति चुन लिया जाना जरुरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola