प्रिंस चार्ल्स, कैमिला अक्षरधाम देखने गए

Published at :08 Nov 2013 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
प्रिंस चार्ल्स, कैमिला अक्षरधाम देखने गए

नयी दिल्ली: ब्रिटेन के शाही परिवार के दंपति प्रिंस चार्ल्स और कैमिला देहरादून से यहां आने के कुछ घंटे बाद आज अक्षरधाम मंदिर गए.शाही दंपति यमुना किनारे स्थित 141 फुट उंचे मंदिर को देखने गए और कहा जा रहा है कि उन्होंने मंदिर की वास्तुकला की सराहना की. उन्होंने मंदिर में करीब 45 मिनट बिताए. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: ब्रिटेन के शाही परिवार के दंपति प्रिंस चार्ल्स और कैमिला देहरादून से यहां आने के कुछ घंटे बाद आज अक्षरधाम मंदिर गए.शाही दंपति यमुना किनारे स्थित 141 फुट उंचे मंदिर को देखने गए और कहा जा रहा है कि उन्होंने मंदिर की वास्तुकला की सराहना की.

उन्होंने मंदिर में करीब 45 मिनट बिताए. सबसे बड़े हिंदू मंदिर होने का गिनीज वल्र्ड रिकार्ड इसी के नाम है. मंदिर के स्वयंसेवियों और न्यासियों की एक टीम ने दोपहर बाद शाही दंपति के परिसर में प्रवेश पर उन्हें फूल माला पहनाई. उन्हें तिलक भी लगाया.मुख्य पुजारी के नेतृत्व में कई अन्य पुजारी भी वहां मौजूद थे. पुजारियों के साथ उनकी तस्वीर खींचे जाने से पहले उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा गया.

इस मौके पर कैमिला न्यासियों की पत्नियों और महिला स्वयंसेवियों के साथ बात करते नजर आई. दंपति की यात्रा को कवर करने में मीडिया की सहायता कर रही आईआईटी स्नातक एवं स्वयंसेवियों में शामिल गितीके ने बताया, ‘‘मंदिर के पुजारी महिलाओं से बात करने से बचते हैं. यह उनके द्वारा लिए जाने वाले संकल्प का हिस्सा है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola