विश्व का सबसे प्रचंड तूफान फिलीपीन से टकराया

Published at :08 Nov 2013 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व का सबसे प्रचंड तूफान फिलीपीन से टकराया

मनीला : महातूफान ‘हैयान’ आज फिलीपीन से टकराया जिसके चलते प्रभावित क्षेत्रों में लाखों लोगों को घरों के अंदर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है और कारोबार भी बंद है. यह इस साल विश्व का सबसे शक्तिशाली तूफान है.राज्य मौसम विज्ञानी रोमियो काजुलिस ने बताया कि ‘हैयान’ मनीला के करीब 600 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में […]

विज्ञापन

मनीला : महातूफान ‘हैयान’ आज फिलीपीन से टकराया जिसके चलते प्रभावित क्षेत्रों में लाखों लोगों को घरों के अंदर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है और कारोबार भी बंद है. यह इस साल विश्व का सबसे शक्तिशाली तूफान है.राज्य मौसम विज्ञानी रोमियो काजुलिस ने बताया कि ‘हैयान’ मनीला के करीब 600 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर मध्य द्वीप समर से टकराया और यह तेजी से उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है.

राष्ट्रपति बेनिग्नो अकीनो ने कल देशवासियों से ‘हैयान’ के मद्देनजर हरसंभव तैयारियां करने को कहा था. तूफान के चलते करीब 380 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. अकीनो ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संदेश में कहा, ‘‘यदि हम एक..दूसरे की मदद करते हैं तो हम इस तूफान के प्रभावों को कम कर सकते हैं. हमें शांत रहना चाहिए, खासकर प्राथमिक आवश्यकताओं की चीजें खरीदनी चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर जाना चाहिए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola