कमांडर की मौत के बाद लीबिया की राजधानी में नागरिक सेना का हमला

Published at :08 Nov 2013 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
कमांडर की मौत के बाद लीबिया की राजधानी में नागरिक सेना का हमला

त्रिपोली : सशस्त्र नागरिक सेना ने अपने कमांडर की मौत के बाद लीबिया की राजधानी पर हमला किया और सड़कों पर गोलीबारी की.यह हमला तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के तख्तापलट के दो वर्ष बाद भी लीबिया में व्याप्त असंतोष का हिस्सा है. इससे पहले पश्चिम लीबिया के प्राकृतिक गैर परिसर में कार्यरत एक कर्मी ने बताया […]

विज्ञापन

त्रिपोली : सशस्त्र नागरिक सेना ने अपने कमांडर की मौत के बाद लीबिया की राजधानी पर हमला किया और सड़कों पर गोलीबारी की.यह हमला तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के तख्तापलट के दो वर्ष बाद भी लीबिया में व्याप्त असंतोष का हिस्सा है.

इससे पहले पश्चिम लीबिया के प्राकृतिक गैर परिसर में कार्यरत एक कर्मी ने बताया कि नागरिक सेना ने परिसर पर कब्जा कर लिया ताकि देश की अंतरिम संसद पर इस बात का दबाव बनाया जा सके कि नया संविधान लिखने वाले पैनल में उनके समूह को प्रतिनिधित्व मिल सके.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि त्रिपोली में अल नास्सौर समूह के दर्जनों लोग प्रतिद्वंद्वी समूह सौक अल जौम्मा पर हमला करने के लिए भारी हथियारों के साथ आए. इस संघर्ष के कारण कार चालक अपने वाहन सड़कों के बीचों बीच छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भाग गए. भारी गोलीबारी के कारण दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दीं.हमलावर समूह के लोग अपने कमांडर नूरी फिरयाओन की मौत का बदला लेने आए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola