केरी जिनीवा जाएंगे, ईरान के मुद्दे पर प्रगति के संकेत

Published at :08 Nov 2013 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
केरी जिनीवा जाएंगे, ईरान के मुद्दे पर प्रगति के संकेत

जिनीवा : ईरान के मुख्य परमाणु वार्ताकार ने अपने देश पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों से सीमित राहत के एवज में तेहरान के परमाणु कार्यक्रमों में से कुछ पर रोक लगाने संबंधी समझौते के लिए छह विश्व शक्तियों के साथ बातचीत में प्रगति के संकेत देते हुए कहा है कि इन छह देशों ने इस […]

विज्ञापन

जिनीवा : ईरान के मुख्य परमाणु वार्ताकार ने अपने देश पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों से सीमित राहत के एवज में तेहरान के परमाणु कार्यक्रमों में से कुछ पर रोक लगाने संबंधी समझौते के लिए छह विश्व शक्तियों के साथ बातचीत में प्रगति के संकेत देते हुए कहा है कि इन छह देशों ने इस संबंध में ईरान के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्री जॉन केरी आज बातचीत में शामिल होने के लिए जिनीवा जाएंगे. इससे संकेत मिलता है कि समझौता हो सकता है. केरी के साथ अम्मान, जॉर्डन की यात्र में शामिल विदेश मंत्रलय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्री बातचीत में उठ रहे मामूली मतभेदों को दूर करने के लिए जिनीवा जाएंगे.

अगर समझौता हो जाता है तो यह ईरान के संभावित परमाणु खतरे को कम करने की दिशा में लंबी प्रक्रिया की शुरुआत होगी. हालांकि यह कहना मुश्किल है कि समझौते की परिणति सफलता में होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola