एक घड़ी जिसने बच्‍चे को पहुंचाया व्हाइट हाउस

Updated at : 17 Sep 2015 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
एक घड़ी जिसने बच्‍चे को पहुंचाया व्हाइट हाउस

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घर में घडी बनाने पर गिरफ्तार किए गए 14 वर्षीय मुस्लिम स्कूली लड़के को व्हाइट हाउस में आने का न्योता दिया है. इस घड़ी को गलतफहमी से बम समझ लिया गया था. ओबामा ने कहा , हमें आपके जैसे बच्चों को प्रेरित करना चाहिये. इंजीनियरिंग में रुचि […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घर में घडी बनाने पर गिरफ्तार किए गए 14 वर्षीय मुस्लिम स्कूली लड़के को व्हाइट हाउस में आने का न्योता दिया है. इस घड़ी को गलतफहमी से बम समझ लिया गया था. ओबामा ने कहा , हमें आपके जैसे बच्चों को प्रेरित करना चाहिये. इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले सूडानी मूल के अमेरिकी लडके अहमद मोहम्मद पेंसिल बॉक्स से बनाई घडी अपने अध्यापक को दिखाने के लिए सोमवार को टेक्सास स्थित अपने स्कूल ले गया था जिसे गलतफहमी से बम समझ लिया गया.

घंटों बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे विद्यालय अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया. इस घटना से देश में रोष छा गया. वहीं, राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने उसके प्रति समर्थन में संदेश दिया.

ओबामा ने ट्वीट कर कहा अच्छी घडी, अहमद. व्हाइट हाउस लाना चाहते हो? हमें आप जैसे अन्य बच्चों को विज्ञान को पसंद करने के लिए प्रेरित करना चाहिए. यही अमेरिका को महान बनाता है. व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा कि अन्य लोगों की तरह ओबामा भी इस तरह की खबरों से हैरान थे.

उन्होंने कहा कि इस उदाहरण से यह स्पष्ट है कि कम से कम अहमद के कुछ शिक्षकों ने उसे फेल कर दिया. यह बहुत बुरा हुआ लेकिन इसके लिए देर नहीं हुई है हम सभी इसे एक शिक्षाप्रद क्षण समझें और अपने पूर्वाग्रहों को लेकर अपने अंतरआत्मा में झांकें.

अर्नेस्ट ने कहा कि ओबामा ने एस्ट्रोनॉमी नाइट में भाग लेने के लिए अहमद को आमंत्रित किया है. यह सरकारी वैज्ञानिकों और नासा के खगोलविदों के साथ अन्य युवाओं को कुछ वक्त बिताने का अवसर देगा. हिलेरी क्लिंटन ने भी अहमद का समर्थन करते हुए ट्वीट किया मान्यताएं और भय हमें सुरक्षित नहीं रखते, वे हमें पीछे धकेलते हैं. अहमद, ऐसे ही काम करते रहिए. गूगल ने भी अहमद को अपने विज्ञान मेले में भाग लेने का न्योता देते हुए अनुरोध किया है, अपनी घड़ी यहां लेकर लाओ.

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने भी सार्वजनिक तौर पर मोहम्मद की तारीफ की. उन्होंने कहा अहमद, अगर आप कभी भी फेसबुक आना चाहें तो मैं आपसे मिलना चाहूंगा. इरविंग के पुलिस प्रमुख ने कल घोषणा की थी कि मोहम्मद के खिलाफ आरोप नहीं दर्ज होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola