ePaper

शंघाई सहयोग संगठन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होगा भारत : पुतिन

Updated at : 09 Jul 2015 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
शंघाई सहयोग संगठन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होगा भारत : पुतिन

उफा : रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने आज रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने भारत को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने का फैसला लिया है. छह देशों वाले इस संगठन के सम्मेलन से महज दो दिन पहले यह बात कही गयी है. मोदी के साथ हुई […]

विज्ञापन

उफा : रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने आज रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने भारत को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने का फैसला लिया है. छह देशों वाले इस संगठन के सम्मेलन से महज दो दिन पहले यह बात कही गयी है.

मोदी के साथ हुई 90 मिनट की बातचीत के दौरान, एससीओ सम्मेलन के मेजबान, पुतिन ने कहा, शंघाई सहयोग संगठन में भारत को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने की प्रक्रिया हम शुरू कर रहे हैं. उन्होंने कहा, यह बहुत महत्वपूर्ण घटना है. इस खबर के लिए पुतिन को धन्यवाद देते हुए, मोदी ने कहा, ब्रिक्स के आपके नेतृत्व में, भारत एससीओ का सदस्य बना है. मैं बहुत आभारी हूं.
वर्तमान में भारत के पास संगठन में पर्यवेक्षक का दर्जा है. इस छह सदस्यीय संगठन में रूस, चीन, कजाख्स्तान, उज्बेकिस्तान, किर्जिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल हैं. संगठन के अन्य पर्यवेक्षक देश, पाकिस्तान को भी इसकी सदस्यता मिलने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola