नाइजीरियाई में हिंसा में 60 से ज्यादा मरे, बोको हराम को माना जा रहा है जिम्मेदार

Published at :07 Jul 2015 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरियाई में हिंसा में 60 से ज्यादा मरे, बोको हराम को माना जा रहा है जिम्मेदार

जोस, नाइजीरिया: नाइजीरिया में चरमपंथी हिंसा में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी. एक मस्जिद में और शहर जोस के एक रेस्तरां में आत्मघाती हमले के लिए बोको हराम के आतंकियों को जिम्मेदार माना जा रहा है. उत्तरपूर्वी शहर पोतिसकुम में एक गिरजाघर पर हमला हुआ और उत्तरपूर्वी क्षेत्र के कई गांवों पर […]

विज्ञापन

जोस, नाइजीरिया: नाइजीरिया में चरमपंथी हिंसा में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी. एक मस्जिद में और शहर जोस के एक रेस्तरां में आत्मघाती हमले के लिए बोको हराम के आतंकियों को जिम्मेदार माना जा रहा है.

उत्तरपूर्वी शहर पोतिसकुम में एक गिरजाघर पर हमला हुआ और उत्तरपूर्वी क्षेत्र के कई गांवों पर हमला कर दिया गया जिसमें 10 से ज्यादा गिराजघरों और करीब 300 घरों को जला दिया गया.

राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने धार्मिक स्थलों पर हमले की निंदा की और कहा है कि उनकी सरकार कदम उठाएगी. पिछले सप्ताह में बोको हराम के आतंकियों ने करीब 300 लोगों की हत्या कर दी.

मुस्लिम समुदाय के वकील अहमद गरबा ने बताया कि जोस में एक दिन पहले दो बम हमले में मारे गए 51 लोगों को सोमवार को दफना दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola