नाइजीरिया के चर्च में आत्मघाती हमला, पांच लोगों की मौत

पोतीस्कुम (नाइजीरिया) : पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक भीड़ भरे इवानजेलिकल क्रिश्चन चर्च में प्रार्थना के दौरान महिला आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को विस्फोट से उड़ा लिया जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी. इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम द्वारा अकसर ऐसे हमले किए जाते हैं और विस्फोटों तथा गोलीबारी के क्रम में […]
पोतीस्कुम (नाइजीरिया) : पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक भीड़ भरे इवानजेलिकल क्रिश्चन चर्च में प्रार्थना के दौरान महिला आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को विस्फोट से उड़ा लिया जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी. इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम द्वारा अकसर ऐसे हमले किए जाते हैं और विस्फोटों तथा गोलीबारी के क्रम में यह ताजा घटना है. संगठन ने पिछले सप्ताह करीब 200 लोगों की हत्या कर दी थी. बुधवार को एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहे करीब 100 पुरुषों और बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
पूर्वोत्तर योब राज्य के सबसे बड़े शहर पोतीस्कुम के ‘रीडीम्ड क्रिश्चन चर्च ऑफ गॉड’ में पुलिस पहुंच गयी है. वहां प्रार्थना के लिए आए पुरुषों और महिलाओं में से एक महिला ने बताया कि विस्फोट प्रार्थना सभा में शामिल एक महिला के शरीर में हुआ. महिला अपना नाम बताने से डर रही थी.
एपी के संवाददाता ने एक अस्पताल के मुर्दाघर में पांच शव देखे हैं. सूचना देने वाली महिला का इलाज वहीं चल रहा है. नाइजीरिया के राष्ट्रपति महमदू बुहारी ने शुक्रवार को इन हमलों को क्रूर बताते हुए चरमपंथियों को कुचलने के लिए सैन्य कार्रवाई की जरुरतों पर बल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




