चीन ने खारिज की POK में पीएलए के सैनिकों की मौजूदगी की खबरें

Published at :02 Jul 2015 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने खारिज की POK में पीएलए के सैनिकों की मौजूदगी की खबरें

बीजिंग : पाक अधिकृत कश्मीर में पीएलए के पांच हजार सैनिकों की तैनाती की खबरों को चीन ने ‘निराधार’ बताते हुए खारिज किया है और कहा है कि इतनी बडी संख्या में तो यदि चींटियां भी हों, उनका भी आसानी से पता लगाया जा सकता है. चीनी विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विभाग के […]

विज्ञापन

बीजिंग : पाक अधिकृत कश्मीर में पीएलए के पांच हजार सैनिकों की तैनाती की खबरों को चीन ने ‘निराधार’ बताते हुए खारिज किया है और कहा है कि इतनी बडी संख्या में तो यदि चींटियां भी हों, उनका भी आसानी से पता लगाया जा सकता है. चीनी विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विभाग के उप महानिदेशक हुआंग शिलियान ने कहा, ‘5,000 लोग बहुत होते हैं. इतनी बडी संख्या में तो यदि चींटियां भी हों, तो उनका भी आसानी से पता लगाया जा सकता है.’

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और उपग्रहों के साथ आज सैनिक कहीं भी छिपकर नहीं रह सकते. उन्होंने कहा कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों की पाक अधिकृत कश्मीर में मौजूदगी से जुडी ये खबरें ‘निराधार’ हैं. भारत से जुडे मामलों के लिए चीनी विदेश मंत्रालय में नियुक्त हुआंग पाक अधिकृत कश्मीर में पीएलए के लगभग 5000 सैनिकों की मौजूदगी से जुडी खबरों के बारे में पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे.

हालांकि उन्होंने उस क्षेत्र में चीनी परियोजनाओं का बचाव करते हुए कहा कि वे व्यावसायिक एवं रोजगारपरक योजनाएं हैं, जो कि लंबे समय से चल रही हैं. चीनी सैनिकों द्वारा भारत में घुसपैठ किये जाने के आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को इस मुद्दे से निपटने के लिए मौजूदा व्यवस्था का इस्तेमाल करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola