ओबामा की बेटी से शादी के लिए अजीबोगरीब प्रस्ताव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2015 4:21 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : बराक ओबामा की बेटी से शादी के लिए एक युवक ने अजीबोगरीब प्रस्ताव दिया है.केन्या के एक वकील ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बडी बेटी मालिया से शादी के लिए दहेज के तौर पर 90,000 डॉलर कीमत की गायें, बकरियां, भेडें देने की पेशकश की है. फेलिक्स किप्रोनो ने कहा, लोग कह […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : बराक ओबामा की बेटी से शादी के लिए एक युवक ने अजीबोगरीब प्रस्ताव दिया है.केन्या के एक वकील ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बडी बेटी मालिया से शादी के लिए दहेज के तौर पर 90,000 डॉलर कीमत की गायें, बकरियां, भेडें देने की पेशकश की है.
फेलिक्स किप्रोनो ने कहा, लोग कह सकते हैं कि मैं परिवार का धन दौलत देख रहा हूं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. मेरा प्यार सच्चा है. इस 24 वर्षीय वकील ने कहा कि मालिया से शादी करना उनका पुराना ख्वाब रहा है. ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विधि संकाय में मास्टर डिग्री की पढाई कर रहे किप्रोनो ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा की जडों का हवाला देते हुए कहा कि उनका मकसद है कि केन्याई खून अपनी सरजमीं पर लौटे.
गौरतलब है कि ओबामा के पिता केन्याई मूल के थे. उसने कहा कि जबसे उन्हें मालिया (16) के बारे में जानकारी मिली तबसे वह उसके प्रति समर्पित हैं.समाचार पत्र नैरोबियन के अनुसार किप्रोनो ने कहा, साल 2008 में मालिया के प्रति मेरी दिलचस्पी पैदा हुई. इस कारण अभी तक मैंने किसी के साथ रिश्ता नहीं बनाया और उनके प्रति वफादार रहने का वादा करता हूं. मैंने इसे परिवार के साथ साझा किया है और वे मुझे दहेज की कीमत बढाने में मदद कर रहे हैं.
उसने कहा कि आगामी जुलाई महीने में जब ओबामा केनिया के दौरे पर होंगे तो वह उनके सामने पहुंचकर यह पेशकश करने की आशा करते हैं. खबर में कहा गया है कि किप्रोनो मालिया से शादी के लिए दहेज के तौर पर 70, गायें, 50 बकरियां और 30 भेडें देने की पेशकश की है. इनकी कुल कीमत 90,000 डॉलर आंकी गई है. किप्रोनो ने कहा, शादी के बाद हमारी साधारण जिंदगी होगी. मैं मालिया को सिखाउंगा कि गाय का दूध कैसे दूहते हैं, कैसे अगली (पकवान) बनाने हैं और मरसिक (दूध का पकवान) कैसे तैयार करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




