मिस्र : आत्मघाती हमलों में नौ की मौत

Updated at :11 Sep 2013 7:25 PM
विज्ञापन
मिस्र : आत्मघाती हमलों में नौ की मौत

अल आरिश (मिस्र) : मिस्र के सिनाइ में दो आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से लदी कारें लेकर आज सैन्य स्थलों में घुस गये और इनके विस्फोट में नौ सैनिकों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हुए.एक बम हमला राफाह में हुआ जिसमें सैन्य खुफिया विभाग की स्थानीय शाखा की दो मंजिला इमारत ढ़ह गई. […]

विज्ञापन

अल आरिश (मिस्र) : मिस्र के सिनाइ में दो आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से लदी कारें लेकर आज सैन्य स्थलों में घुस गये और इनके विस्फोट में नौ सैनिकों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हुए.एक बम हमला राफाह में हुआ जिसमें सैन्य खुफिया विभाग की स्थानीय शाखा की दो मंजिला इमारत ढ़ह गई. दूसरा हमला सेना की सुरक्षा चौकी पर हुआ. मिस्र में ताजा हमले ऐसे समय हुए हैं जब देश राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता हासिल करने के लिए प्रयासरत है.

इन हमलों से करीब एक सप्ताह पहले पूर्वी काहिरा जिले में एक आत्मघाती कार ने मिस्र के गृह मंत्री के काफिले को निशाना बनाया था. मंत्री मोहम्मद इब्राहिम बाल बाल बच गये थे लेकिन विस्फोट के कारण क्षेत्र में काफी क्षति हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola