सीरिया के मामले पर राजनयिक स्तर पर मार्ग तलाशना चाहते हैं ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह रासायनिक हथियारों का कथित इस्तेमाल करने वाले सीरिया के खिलाफ सैन्य हमलों को टालने के लिए राजनयिक स्तर पर हल खोजना चाहते हैं.ओबामा ने टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिका को ‘ वैश्विक सुरक्षा का प्रहरी ’’ करार दिया. उन्होंने सीमित […]
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह रासायनिक हथियारों का कथित इस्तेमाल करने वाले सीरिया के खिलाफ सैन्य हमलों को टालने के लिए राजनयिक स्तर पर हल खोजना चाहते हैं.ओबामा ने टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिका को ‘ वैश्विक सुरक्षा का प्रहरी ’’ करार दिया. उन्होंने सीमित सैन्य हमलों के लिए तैयार रहने के समर्थन में नैतिक, राजनीतिक और रणनीतिक तर्क दिए. उन्होंने साथ ही राजनयिक स्तर पर समाधान तलाशने की कोशिश की भी बात कही.
ओबामा ने राष्ट्र को संबोधित करने से कुछ घंटों पहले सांसदों को सीरिया के हालात के अपने मूल्यांकन के बारे में बताया और उनसे असद शासन के खिलाफ सीमित सैन्य कार्रवाई करने के निर्णय पर विचार विमर्श किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










