पाकिस्तान में धमाके, 7 की मौत और 45 घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:35 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में आज हुए चार अलग अलग धमाकों में सात लोगों की मौत हो गई और 45 घायल हो गए. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले के दोमेल में एक पुलिस थाने के पीछे बनी इमारतों में तड़के कार से टक्कर मार दी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई. […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में आज हुए चार अलग अलग धमाकों में सात लोगों की मौत हो गई और 45 घायल हो गए.
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले के दोमेल में एक पुलिस थाने के पीछे बनी इमारतों में तड़के कार से टक्कर मार दी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई. विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में दो महिलाओं और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 27 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें नौ पुलिसकर्मी और 10 महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं.
विस्फोट में सात मकानों को नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है इसलिए मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है. गंभीर रुप से कुछ घायलों को एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बम निरोधक दस्ते के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में करीब 500 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










