पाक कैदी की हालत अत्यंत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:35 PM
चंडीगढ़ : घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की हालत ‘अत्यंत गंभीर है’ और बीती रात की अपेक्षा आज ज्यादा खराब है. परास्नातक चिकित्सा शिक्षा और शोध संस्थान ने आज शाम यहां एक चिकित्सा बुलेटिन में कहा, ‘‘उसकी हालत बहुत गंभीर है और कल रात की अपेक्षा ज्यादा खराब है.’’ न्यूरोसजर्री विभाग के प्रमुख प्रोफेसर एस […]
चंडीगढ़ : घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की हालत ‘अत्यंत गंभीर है’ और बीती रात की अपेक्षा आज ज्यादा खराब है. परास्नातक चिकित्सा शिक्षा और शोध संस्थान ने आज शाम यहां एक चिकित्सा बुलेटिन में कहा, ‘‘उसकी हालत बहुत गंभीर है और कल रात की अपेक्षा ज्यादा खराब है.’’ न्यूरोसजर्री विभाग के प्रमुख प्रोफेसर एस एन मथुरिया और एनेस्थिसिया के प्रोफेसर वाई के बत्र ने कहा, ‘‘न्यूरोलॉजिकली वह अब भी गहन बेहोशी (डीप कोमा) में हैं.’’
बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘मरीज की हालत बहुत गंभीर है. उसके गुदरे ने काम करना बंद कर दिया है और सुबह से पेशाब नहीं हुआ है. इसलिये उन्हें नेफ्रोलॉजिस्टो ने पेरिटोनिअल डायलसिस पर रखा है.’’ डाक्टरों ने कहा कि उसे हायपोथर्मिया (कम तापमान) हो गया है. उसके रक्तचाप को बढ़ाने के लिये वासोप्रेस्सोर्स की उच्चतम खुराक दी गई है. पाकिस्तान के सियालकोट के निवासी 52 वर्षीय सनाउल्ला रंजय टाडा प्रावधानों के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.
जम्मू के अत्यधिक सुरक्षित कोट भलवल जेल में एक अन्य कैदी के साथ हाथापाई हो गयी जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया. सनाउल्ला को गत शुक्रवार को यहां लाया गया था. इस बीच कल यहां पहुंचे सनाउल्ला के संबंधी मोहम्मद शहजाद और मोहम्मद आसिफ ने आज एडवांस ट्रामा सेंटर में करीब 10 मिनट उसके साथ बिताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










