सिख बुजुर्ग पर अमेरिकी गुरुद्वारे के बाहर हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:35 PM
वाशिंगटन : अमेरिका के एक गुरुद्वारे के बाहर एक बुजुर्ग सिख को लोहे की छड़ से बुरी तरह पीटा गया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. कलीफोर्निया के फ्रेसनो शहर के एक गुरुद्वारे के बाहर हुई इस घटना को घृणा अपराध […]
वाशिंगटन : अमेरिका के एक गुरुद्वारे के बाहर एक बुजुर्ग सिख को लोहे की छड़ से बुरी तरह पीटा गया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.
कलीफोर्निया के फ्रेसनो शहर के एक गुरुद्वारे के बाहर हुई इस घटना को घृणा अपराध से जुडी घटना समझा जा रहा है. फ्रेसनो शहर के पुलिस प्रमुख जेरी ड्येर ने गुरुद्वारे में एकत्र हुए सिखों को बताया कि घृणा अपराध के इस संदिग्ध आरोपी की पहचान गिलबर्ट गारशिया के रुप में हुई है. उसने लोहे की छड से 82 वर्षीय पियारा सिंह को मारा जो इस गुरुद्वारे में एक स्वयंसेवी के तौर पर काम करते हैं.
पियारा सिंह पर हमला रविवार के दिन गुरुद्वारे के बाहर हुआ.अभी भी बेहोश पड़े सिंह को 20 टांके आए हैं. उनकी हड्डियां और पसलियां भी टूट गई हैं. उनकी हालत में कुछ सुधार हो रहा है.
देर शाम ड्येर के नेतृत्व में एफबीआई और न्यायिक विभाग के प्रतिनिधियों सहित सरकारी अधिकारियों के दल ने सिख समुदाय के सदस्यों से मुलाकत करके उन्हें आश्वासन दिया कि घृणा अपराधों से उन्हें बचाने के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं.
फ्रेसनो गुरुद्वारा के एक ग्रंथी गुरदेव सिंह मुहार ने कहा, ‘‘यह एक घृणा अपराध है.’’ कैलीफोर्निया के मध्य में स्थित फ्रेसनो शहर में बड़ी संख्या में सिख और पंजाबी समुदाय के लोग रहते हैं.
इस घटना के बाद से अमेरिका के पूरे सिख समुदाय के साथ-साथ हिंदु अमेरिकी और अरब अमेरिकी समुदायों में भी रोष फैल गया। ये लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि इनके खिलाफ हुए हमलों को एफबीआई घृणा अपराध के रुप में दर्ज करे. मुस्लिम नागरिक अधिकारों के लिये कार्यरत देश के सबसे बडे संगठन अमेरिकी-इस्लामी संबंधों की परिषद ( सीएआईआर-एसवी ) की सैक्रेमेंटो वैली शाखा ने एक बयान में कहा कि संगठन बुजरुग सिख व्यक्ति पर हुए इस क्रूर हमले की निंदा करता है.
संगठन के कार्यकारी निदेशक बसीम एल्कारा ने कहा, ‘‘ ऐसे क्रूर और कायर हमलों की भर्त्सना करने में हम सिख समुदाय के साथ हैं.’’ इस घटना की निंदा करते हुए उत्तरी अमेरिकी पंजाबी असोसिएशन ने कहा कि पियारा सिंह गुरुद्वारे में एक स्वयंसेवक के तौर पर रोजमर्रा के काम किया करते थे.
गुरुद्वारा नानकसर के बाहर हुए इस हमले के समय वे गुरुद्वारे में सुबह के कार्यों को पूरा करके अपने घर की ओर जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










