सेना में यौन उत्पीड़न को सहन नहीं किया जाएगा: ओबामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:35 PM
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यौन उत्पीड़न को ‘अत्याचार और अपराध’ बताते हुए कहा है कि सेना में इस प्रकार की कोई भी करतूत ‘देशभक्ति के खिलाफ’ है और इस पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. ओबामा ने व्हाइट हाउस में कल एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिकी […]
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यौन उत्पीड़न को ‘अत्याचार और अपराध’ बताते हुए कहा है कि सेना में इस प्रकार की कोई भी करतूत ‘देशभक्ति के खिलाफ’ है और इस पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.
ओबामा ने व्हाइट हाउस में कल एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिकी सेना में बढ़ते यौन उत्पीड़न की ताजा रिपोर्ट पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘ यौन उत्पीड़न एक अत्याचार है, यह एक अपराध है. यदि हमारी सेना में ऐसा हो रहा है तो ऐसा करने वाला अपनी उस वर्दी का अपमान कर रहा है जिसे वह पहनता है. आप खुद को देशभक्त मानते हैं लेकिन जब आप इस प्रकार का व्यवहार करते हैं तो यह देशभक्ति नहीं है. यह एक अपराध है. हमें इस प्रकार की गतिविधियां रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हम एक ऐसी प्रणाली बनाने की कोशिश की है जिसमें उपर से नीचे तक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके ताकि हम इस प्रकार की घटनाओं को जड़ से समाप्त कर सकें.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










