कीनिया : बस हादसे में 41 की मौत

नैरोबी : कीनिया की राजधानी नैरोबी के पश्चिम में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई. यातायात पुलिस अधिकारी सैमुयल किमरु ने टेलीफोन पर बताया, ‘‘यह भयावह दृश्य था. चारो ओर शव बिखरे हुए थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बताना बहुत कठिन है क्या हुआ, लेकिन फिलहाल […]
नैरोबी : कीनिया की राजधानी नैरोबी के पश्चिम में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई. यातायात पुलिस अधिकारी सैमुयल किमरु ने टेलीफोन पर बताया, ‘‘यह भयावह दृश्य था. चारो ओर शव बिखरे हुए थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बताना बहुत कठिन है क्या हुआ, लेकिन फिलहाल यही लगता है कि तेज रफ्तार और बस पर अधिक लोगों के सवार होने से यह हादसा हुआ.’’
कीनियाई रेडक्रॉस ने कहा है कि 41 लोगों की मौत और 27 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. बस नैरोबी से होमा बे जा रही थी. अभी बस आधे रास्ते पहुंची थी कि यह सड़क से फिसलकर खड्ड में जा गिरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










