ओबामा ने ‘मार्च ऑन वाशिंगटन’ की 50वीं वर्षगांठ पर देश को संबोधित किया

Updated at :29 Aug 2013 11:29 AM
विज्ञापन
ओबामा ने ‘मार्च ऑन वाशिंगटन’ की 50वीं वर्षगांठ पर देश को संबोधित किया

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने महात्मा गांधी से प्रेरित मार्टिन लूथर किंग की ओर से आयोजित ‘मार्च ऑन वाशिंगटन’ की 50वीं वर्षगांठ पर देश को संबोधित किया. इसी दौरान किंग ने देश के लिये अपने सपने(ड्रीम)को लेकर अपना प्रसिद्ध भाषण दिया था.ओबामा ने इस उपलक्ष्य पर कल यहां ऐतिहासिक लिंकन मेमोरियल में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने महात्मा गांधी से प्रेरित मार्टिन लूथर किंग की ओर से आयोजित ‘मार्च ऑन वाशिंगटन’ की 50वीं वर्षगांठ पर देश को संबोधित किया. इसी दौरान किंग ने देश के लिये अपने सपने(ड्रीम)को लेकर अपना प्रसिद्ध भाषण दिया था.ओबामा ने इस उपलक्ष्य पर कल यहां ऐतिहासिक लिंकन मेमोरियल में अपने संबोधमन में कहा कि नागरिक अधिकार के दौर का ‘महान अधूरा कार्य’ सभी अमेरिकियों को आर्थिक समानता और अवसर मुहैया कराना है.

राष्ट्रपति ने मार्टिन लूथर किंग को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अमेरिका इसलिए बदल गया क्योंकि उन्होंने आगे बढना जारी रखा.ओबामा ने अपने प्रभावशाली भाषण में कहा, ‘‘ क्योंकि उन्होंने मार्च जारी रखा इसलिए अमेरिका बदला. उन्होंने मार्च किया, इसी लिए नागरिक अधिकारों संबंधी कानून पारित हुआ. उन्होंने मार्च किया, इसलिए मताधिकार कानून पर हस्ताक्षर हुए. क्योंकि उन्होंने मार्च किया, इसलिए शिक्षा और अवसर के द्वार खुले जिससे उनकी बेटियां और बेटे किसी और के कपड़े धोने या किसी और के जूते चमकाने से आगे अपने जीवन की कल्पना कर सकते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ क्योंकि उन्होंने मार्च किया इसलिए शहर की कौंसिल बदलीं, कानून बदले, कांग्रेस बदली और हां, अंतत: व्हाइट हाउस बदला. क्योंकि उन्होंने मार्च किया इसलिए अमेरिका अधिक स्वतंत्र और निष्पक्ष बना. अमेरिका आपके और मेरे लिए बदला.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola