इराक में विस्फोटों में कम से कम 74 की मौत

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के आसपास शिया बहुल इलाकों में हुए काम बम विस्फोटों और अन्य विस्फोटों में कम से कम 74 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. आतंकवादियों ने विस्फोट करने के लिए विस्फोटकों से भरी कार, आत्मघाती हमलावरों और अन्य बमों का इस्तेमाल किया. इन हमलों में […]
बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के आसपास शिया बहुल इलाकों में हुए काम बम विस्फोटों और अन्य विस्फोटों में कम से कम 74 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
आतंकवादियों ने विस्फोट करने के लिए विस्फोटकों से भरी कार, आत्मघाती हमलावरों और अन्य बमों का इस्तेमाल किया. इन हमलों में पार्किंग, बाजार, रेस्तरां आदि को निशाना बनाया गया.
हमले में उत्तरी क्षेत्र में स्थित शिया बहुल कङिमियाह सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ. पार्किंग में आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गयी. हमले की किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है. पर, यह अलकायदा की इराक शाखा का काम लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










