पाक में चुनावी जनसभा में विस्फोट,10 की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:34 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद : उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान में जमीयत उलेमा ए इस्लाम (जेयूआई) पार्टी के एक नेता द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा में आज हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं. यह विस्फोट जेयूआई नेता मुफ्ती सैयद जानां द्वारा हांगू जिले के दोआबा में आयोजित जनसभा को निशाना बनाकर किया […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान में जमीयत उलेमा ए इस्लाम (जेयूआई) पार्टी के एक नेता द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा में आज हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं. यह विस्फोट जेयूआई नेता मुफ्ती सैयद जानां द्वारा हांगू जिले के दोआबा में आयोजित जनसभा को निशाना बनाकर किया गया. जानां खैबर पख्तूनख्वा एसेंबली का चुनाव लड़ रहे हैं.

टीवी समाचार चैनलों ने अधिकारियों और चश्मदीदों के हवाले से कहा कि जानां इस विस्फोट में सुरक्षित हैं. चश्मदीदों ने कहा कि कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं. इस हमले की फिलहाल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नही ली है. आज के हमले से एक दिन पहले कुर्रम कबाइली क्षेत्र में जेयूआई नेता मुनीर ओराकजई द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा में भी विस्फोट हुआ था जिसमें 24 लोग मारे गये थे. प्रतिबंधित पाकिस्तानी तालिबान ने कल के विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी.

पाकिस्तान में 11 मई को होने वाले आम चुनावों से पहले हिंसा का दौर चल रहा है. तहरीक ए तालिबान ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और आवामी नेशनल पार्टी जैसे धर्मनिरपेक्ष दलों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola