दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान
Updated at : 31 Mar 2015 8:34 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन: आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है. मार्च 2015 तक की स्थिति के अनुसार, इंटेलसेन्टर के ‘शीर्ष 10 खतरनाक देशों’ की सूची में इराक के पहले और सीरिया के दूसरे स्थान पर रहने के साथ ही पश्चिम एशिया सबसे […]
विज्ञापन
लंदन: आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है.
मार्च 2015 तक की स्थिति के अनुसार, इंटेलसेन्टर के ‘शीर्ष 10 खतरनाक देशों’ की सूची में इराक के पहले और सीरिया के दूसरे स्थान पर रहने के साथ ही पश्चिम एशिया सबसे खतरनाक क्षेत्र बन गया है.
इंटेलसेन्टर के ‘कंटरी थ्रेट इंडेक्स (सीटीआई)’ आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के अलावा अन्य कई पहलूओं को मिलाकर सीटीआई तय करता है. सबसे ज्यादा सीटीआई मतलब सबसे ज्यादा खतरा. भारत के पडोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान का सीटीआई 122 है जबकि अफगानिस्तान का सीटीआई 186 है.
सीटीआई में शीर्ष 10 देश क्रमश: हैं.. इराक (एक), सीरिया (दो), नाइजीरिया (तीन), सोमालिया (चार), अफगानिस्तान (पांच), लीबिया (छह), यमन (सात) पाकिस्तान (आठ), यूक्रेन (नौ) और मिस्र (10).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




