ePaper

भारत रत्न के सबसे बड़े हकदार थे वाजपेयी : लॉर्ड स्वराज पॉल

Updated at : 28 Mar 2015 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
भारत रत्न के सबसे बड़े हकदार थे वाजपेयी : लॉर्ड स्वराज पॉल

लंदन : चर्चित एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने आज अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि वह इसके सबसे बडे हकदार थे. लॉर्ड पॉल ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी भारत रत्न के बहुत ज्यादा हकदार थे और उन्हें यह सम्मान यह बहुत पहले ही दे […]

विज्ञापन
लंदन : चर्चित एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने आज अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि वह इसके सबसे बडे हकदार थे.
लॉर्ड पॉल ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी भारत रत्न के बहुत ज्यादा हकदार थे और उन्हें यह सम्मान यह बहुत पहले ही दे दिया जाना चाहिये था. वह गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने में सबसे ज्यादा सफल रहे.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज नई दिल्ली के 6, कृष्ण मेनन मार्ग पर वाजपेयी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया.
undefined
वाजपेयी भारत रत्न से सम्मानित सातवें प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मोरारजी देसाई, लाल बहादुर शास्त्री और गुलजारी लाल नंदा को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola