ब्रिटेन ने मनाया शहादत दिवस, महात्मा गांधी और चर्चिल याद किए गए

Published at :31 Jan 2015 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन ने मनाया शहादत दिवस, महात्मा गांधी और चर्चिल याद किए गए

लंदन:: ब्रिटेन ने आज महात्मा गांधी की 67 वीं पुण्यतिथि पर उनकी याद में शहादत दिवस मनाया. आज ही ब्रिटेन के युद्धकालीन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के राजकीय अंतिम संस्कार की 50 वीं बरसी भी थी.शहादत दिवस के अवसर पर मध्य लंदन में ऐतिहासिक टाविस्टॉक स्क्वायर पर बडी संख्या में लोग एकत्र हुए जहां राष्ट्रपिता और […]

विज्ञापन

लंदन:: ब्रिटेन ने आज महात्मा गांधी की 67 वीं पुण्यतिथि पर उनकी याद में शहादत दिवस मनाया. आज ही ब्रिटेन के युद्धकालीन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के राजकीय अंतिम संस्कार की 50 वीं बरसी भी थी.शहादत दिवस के अवसर पर मध्य लंदन में ऐतिहासिक टाविस्टॉक स्क्वायर पर बडी संख्या में लोग एकत्र हुए जहां राष्ट्रपिता और शांति के दूत को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए.

साथ ही, जिस नाव से टेम्स नदी में 1965 में सर विंस्टन चर्चिल के पार्थिव शरीर को लाया गया था, उस नाव ने उनके अंतिम संस्कार की बरसी पर आज फिर उसी मार्ग पर चक्कर लगाया. उससे पहले प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने चर्चिल के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जिन्होंने (चर्चिल ने) बतौर प्रधानमंत्री दूसरे विश्व युद्ध में ब्रिटेन को जीत दिलाई थी. संसद में एक कार्यक्रम में कैमरन ने कहा कि चर्चिल एक महान नेता एवं महान ब्रिटिशवासी के रुप में याद किये जाएंगे.
भले ही चर्चिल एवं गांधी भारत के आजाद देश के रुप में उसके भविष्य को लेकर इतिहास में एक दूसरे के विरोधी रहे हों लेकिन दोनों ही लंदन में पार्लियामेंट स्क्वायर में एक ही स्थान पर नजर आयेंगे जब गांधी की प्रतिमा इस साल बाद में चर्चिल की प्रतिमा के समीप लगा दी जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola