ISIS ने दी धमकी- व्हाइट हाउस में घुस कर काटेंगे ओबामा का सिर

Published at :29 Jan 2015 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
ISIS ने दी धमकी- व्हाइट हाउस में घुस कर काटेंगे ओबामा का सिर

रक्काः आतंकवादी संगठन इसलामिक स्टेट (आइएस) ने वीडियो जारी कर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का सिर कलम करने की धमकी दी है. आतंकियों ने अमेरिका को अपनी तरह का इसलामिक स्टेट बनाने की भी धमकी दी है. नये वीडियो में काली पोशाक में नकाबपोश आतंकी कहता है, ‘ध्यान रहे ओबामा, हम अमेरिका पहुंचनेवाले हैं. […]

विज्ञापन

रक्काः आतंकवादी संगठन इसलामिक स्टेट (आइएस) ने वीडियो जारी कर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का सिर कलम करने की धमकी दी है. आतंकियों ने अमेरिका को अपनी तरह का इसलामिक स्टेट बनाने की भी धमकी दी है.

नये वीडियो में काली पोशाक में नकाबपोश आतंकी कहता है, ‘ध्यान रहे ओबामा, हम अमेरिका पहुंचनेवाले हैं. ये भी सुन लो. हम व्हाइट हाउस में ही तुम्हारा सिर काटेंगे और अमेरिका को इसलामिक स्टेट बनायेंगे.’ आतंकी कहता है, ‘हम कार बम और विस्फोटक लेकर आयेंगे.

फिर तुम्हारा सिर कलम कर देंगे.’ वीडियो के अंत में आतंकी घुटने के बल बैठे एक कुर्दिश लड़ाके की गला रेत कर हत्या कर देता है. वेबसाइट मेमेरी ने वीडियो में अरबी शब्दों का अंगरेजी रूपांतरण किया है. आइएस ने फ्रांस और बेल्जियम को भी धमकाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola