खड़े विमान से टकराया फाइटर जेट, 10 मरे

Published at :27 Jan 2015 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
खड़े विमान से टकराया फाइटर जेट, 10 मरे

मैड्रिड : दक्षिण पूर्वी स्पेन में नाटो के एक प्रशिक्षण के दौरान हुए एक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 21 लोग घायल हो गये. इस प्रशिक्षण के दौरान एक यूनानी एफ-16 लड़ाकू विमान जमीन पर खड़े दूसरे विमान पर गिर पड़ा, जिसमें कम से कम 10 फ्रांसीसी और यूनानी सैन्यकर्मियों की […]

विज्ञापन
मैड्रिड : दक्षिण पूर्वी स्पेन में नाटो के एक प्रशिक्षण के दौरान हुए एक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 21 लोग घायल हो गये. इस प्रशिक्षण के दौरान एक यूनानी एफ-16 लड़ाकू विमान जमीन पर खड़े दूसरे विमान पर गिर पड़ा, जिसमें कम से कम 10 फ्रांसीसी और यूनानी सैन्यकर्मियों की मौत हो गयी.
स्पेन के रक्षा मंत्रलय ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा है कि कल लोस लानोस बेस पर हुए हादसे में अन्य 21 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद आसमान में काला धुंआ और आग की लपटें देखने को मिलीं.
इस बीच स्पेन के प्रधानमंत्री मारिआनो राजोय ने एक साक्षात्कार में कहा कि घायलों में से 11 इटली और 10 फ्रांस के हैं. फ्रांस के रक्षा मंत्नालय ने पुष्टि की है कि उनके देश के पांच घायलों की स्थिति गंभीर है. फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां वेस ले द्रियां आज घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे.
स्पेन के रक्षा मंत्रलय ने बताया है कि दो सीट वाला एक विमान उड़ान भरने के दौरान अचानक ठिकाने के उस इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जहां नाटो अभ्यास में शामिल अन्य विमान खड़े थे. हादसे में कम से कम पांच विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं. वहीं, इटली ने अपने एक बयान में कहा है कि इस दुर्घटना में अनेक हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola