पाकिस्तानी कैदी बेहोश, हालत नाजुक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM
चंडीगढ: जम्मू जेल में अन्य कैदी के साथ झड़प में घायल हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला को यहां पीजीआईएमईआर में वेंटिलेटर पर रखा गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के प्रवक्ता ने यहां कहा कि 52 वर्षीय पाकिस्तानी कैदी बेहोश है. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया […]
चंडीगढ: जम्मू जेल में अन्य कैदी के साथ झड़प में घायल हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला को यहां पीजीआईएमईआर में वेंटिलेटर पर रखा गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के प्रवक्ता ने यहां कहा कि 52 वर्षीय पाकिस्तानी कैदी बेहोश है. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है और कुल मिलाकर उसकी हालत नाजुक है. सनाउल्ला को कल शाम जम्मू से हवाई एम्बुलेंस से यहां लाया गया था. पीजीआईएमईआर के आईसीयू में कुछ न्यूरोसजर्न और अन्य डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख कर रही है.
इससे पहले एक मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि कैदी के आगे का इलाज उसकी स्थिरता और तंत्रिका संबंधी स्थिति पर निर्भर करेगा.पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों का एक दल सनाउल्ला को देखने के लिए पीजीआईएमईआर आया. भारत ने बीती रात पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को घायल कैदी तक राजनयिक पहुंच की अनुमति प्रदान की थी.
अधिकारी पाकिस्तानी कैदी की हालत की लगातार जानकारी रखने के लिए डॉक्टरों के संपर्क में हैं. सनाउल्ला को 1999 में गिरफ्तारी के बाद टाडा कानून के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया था और वह उम्रकैद की सजा काट रहा है.उस पर हमले के सिलसिले में जेल अधीक्षक रजनी सहगल समेत जेल के दो अधिकारियों को जम्मू कश्मीर सरकार ने निलंबित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










