संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट, अगले पांच सालों में बढ़ेगी बेरोजगारी दर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jan 2015 10:45 AM (IST)
विज्ञापन

जिनेवा : वैश्विक अर्थव्यवस्था की धीमी वृद्धि दर को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने आज एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में चेताया गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सुस्त बने रहने की वजह से अगले पांच साल में वैश्विक स्तर पर बेरोजगारों की संख्या में 1.1 करोड़ की वृद्धि होने की […]
विज्ञापन
जिनेवा : वैश्विक अर्थव्यवस्था की धीमी वृद्धि दर को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने आज एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में चेताया गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सुस्त बने रहने की वजह से अगले पांच साल में वैश्विक स्तर पर बेरोजगारों की संख्या में 1.1 करोड़ की वृद्धि होने की संभावना है.
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की वर्ल्ड एंप्लॉयमेंट सोशल आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में 21.2 करोड से ज्यादा लोग बेरोजगार होंगे. बेरोजगारों की यह संख्या आज के दौर में 20.1 करोड़ है. रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2014 में 15 से 24 साल की उम्र के लगभग 7.4 करोड़ युवा काम की तलाश में थे और कुल 20.1 करोड़ लोग बेरोजगार थे.
यह संख्या वर्ष 2008 में शुरू हुए वैश्विक आर्थिक संकट से पहले की संख्या से 3.1 करोड़ ज्यादा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि युवा महिलाएं इस चलन से अनुपातहीन रूप से प्रभावित थीं.
आइएलओ के महानिदेशक गुई राइडर ने कहा ‘वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सुस्त बनी हुई है और इसके स्पष्ट परिणाम दिखाई देंगे.’ आइएलओ संयुक्त राष्ट्र की ऐसी विशिष्ट एजेंसी है, जो सामाजिक न्याय और अंतरराष्ट्रीय तौर पर मान्य मानवीय एवं श्रम अधिकारों के लिए काम करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










