मुशर्रफ की पार्टी का चुनाव बहिष्कार का फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सत्ता में रहते हुए उठाये गए कदमों के लिए कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे देश के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की पार्टी ने 11 मई को होने वाले आम चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है. मुशर्रफ की पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की ओर से यह कदम […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सत्ता में रहते हुए उठाये गए कदमों के लिए कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे देश के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की पार्टी ने 11 मई को होने वाले आम चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है.
मुशर्रफ की पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की ओर से यह कदम पेशावर हाईकोर्ट द्वारा मुशर्रफ पर चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाये जाने के बाद उठाया गया है.
पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी प्रवक्ता मोहम्मद अमजद ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में की. उन्होंने कहा कि जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के परचे को खारिज किए जाने के मद्देनजर पार्टी ने यह फैसला किया है. मुशर्रफ अपने खिलाफ सभी मामलों का सामना करेंगे और किसी भी तरह के आरोपों से वह भागने वाले नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










