शार्ली एब्दो के कार्टून को अफगान राष्ट्रपति ने इस्लाम का अपमान बताया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2015 5:43 PM (IST)
विज्ञापन

काबुल : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने फ्रांसिसी पत्रिका शार्ली एब्दो के दफ्तर पर कट्टरपंथी बंदूकधारियों के घातक हमले के बाद पत्रिका के मुखपृष्ठ पर पैगंबर मोहम्मद का कार्टून, जिसे मुस्लिम गैर इस्लामी मानते हैं, प्रदर्शित करने के फैसले की आज भर्त्सना की. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में गनी ने […]
विज्ञापन
काबुल : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने फ्रांसिसी पत्रिका शार्ली एब्दो के दफ्तर पर कट्टरपंथी बंदूकधारियों के घातक हमले के बाद पत्रिका के मुखपृष्ठ पर पैगंबर मोहम्मद का कार्टून, जिसे मुस्लिम गैर इस्लामी मानते हैं, प्रदर्शित करने के फैसले की आज भर्त्सना की.
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में गनी ने ‘कार्टून को पवित्र इस्लाम धर्म और मुस्लिम जगत का अपमान बताया. ’ हमले के बाद प्रकाशित पत्रिका के मुखपृष्ठ को लेकर दुनियाभर के मुसलमान नाराज हैं. पाकिस्तान से लेकर नाइजर तक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, क्योंकि ऐसे प्रस्तुतीकरण की इस्लाम में मनाही है.राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, ‘‘अफगान राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपति गनी इस अपमानजनक कृत्य की निंदा करते हैं और इसे धार्मिक मूल्यों का तिरस्कार करने वाला कदम मानते हैं.’’
उन्होंने इसे प्रकाशित करने के पत्रिका के निर्णय को ‘‘गैर-जिम्मेदाराना’’ करार दिया.पेरिस में शार्ली हेब्दो के कार्यालय में शरीफ और सईद काउची बंधुओं न 7 जनवरी को 12 लोगों को मौत के घाट उतार देने के बाद बुधवार के इस पत्रिका का ताजा अंक प्रकाशित हुआ था. गनी ने इस हमले को नृशंस करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










