बिलावल भुट्टो चुनाव से पहले पाक नहीं लौटेंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ( पीपीपी ) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी एक विदेशी दौरे पर निकल गये हैं और वह 11 मई को तब देश में नहीं होंगे जब चुनाव होने हैं. डॉन अखबार की वेबसाइट पर मीडिया की एक रिपोर्ट में पीपीपी के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 24 […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ( पीपीपी ) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी एक विदेशी दौरे पर निकल गये हैं और वह 11 मई को तब देश में नहीं होंगे जब चुनाव होने हैं.

डॉन अखबार की वेबसाइट पर मीडिया की एक रिपोर्ट में पीपीपी के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 24 वर्षीय बिलावल अपनी जान को खतरे के कारण आम चुनाव से पहले किसी रैली अथवा जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे.

पीपीपी के वरिष्ठ नेता ताज हैदर ने इस बात की पुष्टि की कि पार्टी में आम सहमति के बाद बिलावल को सलाह दी गयी कि सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरे के चलते वे चुनाव अभियान से दूर रहें. उन्होंने कहा ’’ हम पहले ही बेनजीर भुट्टो को खो चुके हैं. उनकी ( बिलावल की ) जान को भी खतरा है. ’’ उन्होंने यह नहीं बताया कि बिलावल इस समय कहां हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola