चीन के साथ तनाव के मद्देनजर जापान ने बड़े रक्षा बजट को दी मंजूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2015 12:16 PM (IST)
विज्ञापन

तोक्यो : जापान ने आज अगले वित्त वर्ष के लिए अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट को मंजूरी दी क्योंकि सख्त नीतियांे के हिमायती प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने चीन के साथ बरकरार संघर्ष के बीच समुद्री सीमा की निगरानी बढाने पर विचार कर रहे हैं. सरकार ने कहा कि मार्च 2016 के वित्त वर्ष […]
विज्ञापन
तोक्यो : जापान ने आज अगले वित्त वर्ष के लिए अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट को मंजूरी दी क्योंकि सख्त नीतियांे के हिमायती प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने चीन के साथ बरकरार संघर्ष के बीच समुद्री सीमा की निगरानी बढाने पर विचार कर रहे हैं.
सरकार ने कहा कि मार्च 2016 के वित्त वर्ष के लिए जापान 41.97 अरब डालर खर्च करेगी. बजट में लगातार तीसरे साल बढोतरी की गयी है.
रक्षा मंत्रलय के अधिकारियों ने कहा ‘‘यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है.’’ इस रुझान से स्पष्ट है कि एबे ज्यादा सक्रिय सैन्य बल खड़ा करना चाहते हैं और समर्थकों का मानना है कि ऐसा चीन के तनाव बढने की स्थिति में किया गया है. जापान का पूर्वी चीन सागर में स्थित द्वीपों के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










