पाक ने इलाज के लिए सनाउल्ला को छोड़ने की मांग की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM
इस्लामाबाद: जम्मू जेल में बंद अपने एक नागरिक सनाउल्ला पर हुए हमले पर विरोध व्यक्त करते हुए पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को शुक्रवार को तलब किया और उनसे इलाज के लिए सनाउल्ला को छोड़ने की मांग की. पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता एजाज अहमद चौधरी ने कहा, ‘‘हमने भारतीय विदेश मंत्रालय के […]
इस्लामाबाद: जम्मू जेल में बंद अपने एक नागरिक सनाउल्ला पर हुए हमले पर विरोध व्यक्त करते हुए पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को शुक्रवार को तलब किया और उनसे इलाज के लिए सनाउल्ला को छोड़ने की मांग की.
पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता एजाज अहमद चौधरी ने कहा, ‘‘हमने भारतीय विदेश मंत्रालय के उप उच्चायुक्त को तलब किया और पाकिस्तानी कैदी पर हुए हमले को लेकर विरोध दर्ज कराया है.
चौधरी ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने सनाउल्ला को पाकिस्तान भेजे जाने की मांग भी की है, जिससे कि यहां उसका इलाज हो सके और वह अपने परिजनों के करीब भी रह सके.’’ जम्मू के कोट बलवल जेल में पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह पर हमला हुआ, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं.
उसे इलाज के लिए जम्मू से चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि सरबजीत पर 26 अप्रैल को लाहौर की कोट लखपत जेल में कैदियों ने हमला कर दिया था. इसमें आई गंभीर चोटों के कारण करीब एक हफ्ते तक कोमा में रहने के बाद कल उनकी मौत हो गई थी.
इससे पहले अपने एक नागरिक पर हुए हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान ने भारत से जेल में बंद सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था. पाकिस्तान ने सनाउल्ला को देखने के लिए ‘‘तत्काल राजनयिक पहुंच’’ मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










