खान के जरिये लीबिया तक पहुंची परमाणु सामग्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:32 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन : पेंटागन द्वारा प्योंगयांग को परमाणु प्रसार के प्रयासों के खिलाफ चेतावनी दिए जाने पर उत्तर कोरिया ने लीबिया और सीरिया तक परमाणु सामग्री पहुंचाने के लिए पाकिस्तान के विवादास्पद वैज्ञानिक ए क्यू खान के कुख्यात नेटवर्क का इस्तेमाल किया. अमेरिकी रक्षामंत्री चक हेगल ने 20 पृष्ठ की एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : पेंटागन द्वारा प्योंगयांग को परमाणु प्रसार के प्रयासों के खिलाफ चेतावनी दिए जाने पर उत्तर कोरिया ने लीबिया और सीरिया तक परमाणु सामग्री पहुंचाने के लिए पाकिस्तान के विवादास्पद वैज्ञानिक ए क्यू खान के कुख्यात नेटवर्क का इस्तेमाल किया.

अमेरिकी रक्षामंत्री चक हेगल ने 20 पृष्ठ की एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में उत्तर कोरिया की गतिविधियों के बारे में हमारी एक बड़ी चिंता उसके द्वारा परमाणु तकनीक के प्रसार की इच्छा का प्रदर्शन है.’’

रक्षामंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर कोरिया ने लीबिया को पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक ए क्यू खान के नेटवर्क के जरिए यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड उपलब्ध कराया. इस यौगिक का इस्तेमाल परमाणु हथियारों और नाभिकीय संयंत्रों के ईंधन के लिए जरुरी यूरेनियम के संवर्धन में किया जाता है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola