आइएस में शामिल जिहादी को स्विटजरलैंड ने दिया 600 घंटे सामुदायिक सेवा का आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Dec 2014 12:17 PM (IST)
विज्ञापन

जिनेवा : आइएसआइएस के आतंक की चर्चा पूरी दुनिया में है. आइएस से लौटे जिहादियों पर भी भारत सहित विभिन्न देशों में काफी हंगामा बरप रहा है. लेकिन स्विटजरलैंड ने अपने यहां वापस लौटे एक आइएस जिहादी को जेल भेजने के बजाय सामुदायिक सेवा कर सुधरने का मौका उपलब्ध कराया है. इस्लामिक स्टेट गुट में […]
विज्ञापन
जिनेवा : आइएसआइएस के आतंक की चर्चा पूरी दुनिया में है. आइएस से लौटे जिहादियों पर भी भारत सहित विभिन्न देशों में काफी हंगामा बरप रहा है. लेकिन स्विटजरलैंड ने अपने यहां वापस लौटे एक आइएस जिहादी को जेल भेजने के बजाय सामुदायिक सेवा कर सुधरने का मौका उपलब्ध कराया है.
इस्लामिक स्टेट गुट में भर्ती होने के बाद वापस आए एक युवक को 600 घंटे सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया है और उसे जेल नहीं भेजा जाएगा. देश ने पहली बार विदेशी जिहादी लड़ाके को सजा सुनायी है. स्विटजरलैंड के अटार्नी जनरल माइकल लौबर का यह आदेश इस सप्ताह से प्रभावी होगा. उन्होंने कल सार्वजनिक प्रसारक आरटीएस को यह जानकारी दी.
इस्लाम अपना चुका 30 वर्षीय युवक पिछले साल आइएस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए सीरिया गया था. युवक का नाम नहीं बताया गया है. उसने प्रसारक को बताया कि इंटरनेट से वह इस गुट के बारे में अवगत हुआ था. उसने कहा, ‘‘मैं इस्लाम से अवगत हुआ. मैंने ऑनलाइन वीडियो और चर्चाएं देखीं और मुङो लगा कि वहां जाना चाहिए.’’ आरटीएस के मुताबिक, दो सप्ताह तक प्रशिक्षण शिविर में रहने के बाद उसे वापस जाने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










