वेनेजुएला में दवा खाने के बाद 17 कैदियों की मौत : पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2014 3:50 PM (IST)
विज्ञापन

काराकास : जेल की खराब स्थिति के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे कम से कम 17 कैदियों की दवा खाने के बाद मौत हो गयी. यह घटना वेनेजुएला के एक जेल में हुई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि वेनेजुएला के लारा राज्य में यूरिबाना जेल के नाम से जाने जाने वाले डेविड विलोरिया सुधार […]
विज्ञापन
काराकास : जेल की खराब स्थिति के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे कम से कम 17 कैदियों की दवा खाने के बाद मौत हो गयी. यह घटना वेनेजुएला के एक जेल में हुई.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वेनेजुएला के लारा राज्य में यूरिबाना जेल के नाम से जाने जाने वाले डेविड विलोरिया सुधार गृह के कैदी जेल अधिकारियों के अमानवीय व्यवहार और अपने अधिकारों के उल्लंघन का विरोध मंगलवार से कर रहे थे. जेल के अधिकारियों ने कहा कि दवाओं के सेवन के बाद उनकी मौत हो गयी.
इन सभी कैदियों ने एक या अधिक दवाओं का सेवन कैसे किया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. गैर सरकारी समूह वेनेजुएलियन प्रिजन्स वाच ने कहा कि लारा राज्य के जेल में 17 कैदियों की मृत्यु हो गयी है और मैराकै राज्य में चार और कैदियों की मौत हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




