तालिबान से कैदियों की होगी अदला बदली

वाशिंगटन : अमेरिका ने तालिबान द्वारा बंदी बनाए गए अपने एक सैनिक को छुड़ाने के एवज में तालिबानी कैदियों को रिहा करने के मामले पर बातचीत से इनकार नहीं किया है. विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन प्साकी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने तालिबान कैदियों को उन्हें सौंपने का निर्णय नहीं लिया है, हालांकि हमारा […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने तालिबान द्वारा बंदी बनाए गए अपने एक सैनिक को छुड़ाने के एवज में तालिबानी कैदियों को रिहा करने के मामले पर बातचीत से इनकार नहीं किया है.
विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन प्साकी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने तालिबान कैदियों को उन्हें सौंपने का निर्णय नहीं लिया है, हालांकि हमारा अनुमान है कि तालिबान इस मामले को उठाएंगे.’’ उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘ हम कांग्रेस से विचार विमर्श करने के बाद और अमेरिकी कानून के अनुसार ही इस प्रकार का कोई निर्णय लेंगे.’’ अमेरिका पिछले कई वर्षों में पहली बार तालिबान से प्रत्यक्ष बातचीत का कार्यक्रम बनाने पर काम कर रहा है.
अमेरिकी कैदी साज्रेंट बेर्गदाल को छोड़ने के एवज में पांच तालिबानी कैदियों को रिहा करने के तालिबान के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम साज्रेंट बेर्गदाल के प्रति अपनी भावनाओं और उन्हें छुड़ाए जाने की जरुरत को लेकर हमेशा स्पष्ट रहे हैं.’’ साज्रेंट बेर्गदाल को 30 जून 2009 को अफगानिस्तान में बंदी बनाया गया था. साज्रेंट ने एक वीडियो में कहा था कि गश्त करते समय जब वह अपनी टुकड़ी से पीछे रह गए थे तभी उन्हें पकड़ लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










