भारत और पाकिस्तान के लिए यह सही अवसर है: अलब्राइट

Updated at :16 Jul 2013 1:51 PM
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के लिए यह सही अवसर है: अलब्राइट

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद के लिए जो अवसर पैदा किया है, दोनों देशों को उसका पर्याप्त फायदा उठाने की जरुरत है. पूर्व विदेश मंत्री मेडेलिन अलब्राइट ने इस्लामाबाद में नई सरकार के गठन के बाद […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद के लिए जो अवसर पैदा किया है, दोनों देशों को उसका पर्याप्त फायदा उठाने की जरुरत है.

पूर्व विदेश मंत्री मेडेलिन अलब्राइट ने इस्लामाबाद में नई सरकार के गठन के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों के बारे में पूछे जाने पर ‘पीटीआई’ को कल दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह एक अवसर है. मैं उम्मीद करती हूं कि दोनों पक्ष इसका पूरा फायदा उठाएंगे.’’ उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री जॉन केरी इलाके में शांति और स्थिरता को प्रोत्साहित करने के लिए शरीफ के साथ मिलकर काम करने की महत्ता पर चर्चा कर रहे हैं.

अलब्राइट ने कहा कि शरीफ में भारत के साथ महत्वपूर्ण संबंध स्थापित करने और इलाके के हितों के लिए पाकिस्तान को शांति एवं समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने की क्षमता है. वह देखेंगे कि भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रुप में उनके पास मजबूत साथी है.

अफगानिस्तान से 2014 में सैन्य बलों को वापस बुलाए जाने के बाद भारत की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि भारत ने पूरे इलाके में स्थिरता और सुरक्षा की खातिर बहुत महत्वपूर्ण काम किया है.

अलब्राइट ने कहा, ‘‘ भारत 2014 में सुव्यवस्थित ढंग से परिवर्तन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. अफगानिस्तान के साथ दीर्घकालीन आर्थिक, सैन्य और राजनीतिक सुरक्षा के संदर्भ में हम दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola